शनिदेव जयंती पर तेजाजी मंदिर पर अभिषेक व महाआरती का भव्य आयोजन

शनिदेव जयंती पर तेजाजी मंदिर पर अभिषेक व महाआरती का भव्य आयोजन
थांदला। शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव जयंती को लेकर शनिभक्तों में अपार उत्साह देखा गया। नगर के प्रसिद्ध स्थानीय तेजाजी मंदिर पर भगवान शनिदेव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। पंडित धार्मिक आचार्य के मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान तेजमल फकीरचंद्र राठौड़ सहित
शनिभक्तों ने भगवान शनिदेव का अभिषेक कर महाआरती उतारी। इस अवसर पर तेजाजी न्यास मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण राठौड़ , राठौड़ समाज अध्यक्ष सुनील रामजी राठौड़, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, तेजाजी महाराज के सेवक तेजमल राठौड़,  पुजारी महेश राठौड़ , मंडल के सदस्य बंटी राठौड़ , जानकीलाल राठौड़ , कन्हैयालाल नंदुजी, आशुतोष राठौड़, महेश गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में शनिभक्त व मातृ शक्ति उपस्थित रहें आयोजन पश्चात महाप्रसादी का लाभ लिया गया।