“झाबुआ पुलिस द्वारा पारा क्षेत्र के स्कूलों मे बालिकाओं को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया”
सह संपादक शैलेंद्र् राठौर
पारा - पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता की पहल पर महिला सुरक्षा कार्यक्रम की अगली कड़ी में महिला थाना प्रभारी उनि नीलम सिंह, नेहा, मनीषा व आर. चालक अनसिंह की टीम द्वारा पारा क्षेत्र मे शा. माध्यमिक विद्यालय पिथनपुर, शा.प्राथमिक विद्यालय पिथनपुर, शा.माध्यमिक विद्यालय आम्बा मे 250 छात्र- छात्राओ को महिला सुरक्षा के संबंध में वीडियो क्लिप के माध्यम से समझाइश दी गई एवं छात्र -छात्राओ को हेल्पलाईन नम्बर्स 100,101,108,1098 के संबंध मे जानकारी दी जाकर जागरुक किया गया।












