नवीन शैक्षणिक सत्र प्रवेश उत्सव मनाया*

*नवीन शैक्षणिक सत्र प्रवेश उत्सव मनाया*

*रिपोर्टर गोपाल बहुगुणा*

रायपुरिया (झाबुआ)नवीन शेक्षणिक सत्र 2026-27 का प्रारम्भ दिनांक 01/04/2026 किया गया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया पर प्राचार्य महोदया श्रीमती कल्पना वर्मा एवं सरपंच महोदया श्रीमती होमीबाई नंदलाल निनामा के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रवेश उत्सव के रूप मे पर्व मनाया गया। एवं बच्चों को तिलक लगाकर एव कलावा बांधकर स्वागत किया गया। साथ ही संकुल केंद्र के अन्तर्गत बालक माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय रायपुरिया पर खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री देवेन्द्र कुमार ओझा साथ ही खण्ड स्त्रोत समन्वक महोदया श्री रेखा गिरी ग्राम पंचायत के सरपंच महोदया श्रीमती होमी बाई निनामा माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महोदय श्री एल सी पाटीदार सह समन्वयक (सहायक संकुल प्रभारी )श्री खुशाल सिंह चौहान एवं संकुल समन्वयक गणपत लाल निनामा श्री रविन्द्र कुमार नागर एवं SMC के अध्यक्ष श्री राजू मेड़ा श्री मती शिवकन्या पाटीदार एवं संस्था के सभी शिक्षक अन्य पालक गणों की उपस्थिति मे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बच्चों को तिलक लगा कर हाथो पर कलावा बांध कर स्वागत किया गया। उसके पश्चायत बच्चों को पुस्तके वितरण की गई। आज प्रवेश उत्सव के उपलक्ष मे मध्यान भोजन मे विशेष भोजन मे खीर पूड़ी वितरित की गई। बच्चों मे नव वर्ष मे काफ़ी उत्साह देखा गया।