मनाया कर्तव्य बोध दिवस
रिपोर्टर गोपाल बहुगुणा
रायपुरिया (झाबुआ)अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध म प्र शिक्षक संघ विकासखंड पेटलावद ने मातृ संगठन की कार्य योजना अनुसार स्वामी विवेकानन्द जंयती से सुभाष जंयती तक कर्तव्य बोध दिवस समाज शिक्षको विध्यार्थी के मध्य मनाया जाता है पेटलावद के सांदीपनी मे मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सामाजिक हरिशंकर पंवार
ने अपने उद्बोधन मे वर्तमान समय मे विद्यार्थी नव युवाओं द्वारा पंरपरागत संस्कारो से दुर होना ,घर के वरिष्ठ के विचार को स्वीकार नही करना,ऋषि भारद्वाज के पुत्र व अन्य ऋषि के दो पुत्र आश्रमों मे अध्ययन कर विद्वता प्राप्त करने की कहानी ,आरुणी की गुरूभक्ति, शिक्षक राष्ट्र समाज का हित विभिन्न प्रशासनिक दायित्व के साथ किस प्रकार करे विभिन्न दृष्टांत के माध्यम से कर्तव्य से बोध पर अपने विचार रखे साथ ही शिक्षक संघ द्वारा कर्तव्य बोध जैसे कार्यक्रम की सराहना की, सह वक्ता मोहनलाल राठौर ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक व अध्याय के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कर्तव्य व कर्म के उदाहरणों से कर्तव्य बोध को समझाया उक्त कार्यक्रम मे संभागीय अ अनिल कोठारी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल संभागीय कार्यकारिणी सदस्य दशमसिंह चौहान प्राचार्य ओंकार सिंह मेड़ा नितिन परमार मुकेश पाटीदार एल सी पाटीदार एच आर पाटीदार विकासखंड अध्यक्ष खुशाल सिंह चौहान तहसील अध्यक्ष कोमल सिंह परमार भरत लाल पाटीदार मो हनीफ मंसूरी दयाशंकर शर्मा गायत्री ईमलियार मंजुला शुक्ला मोतीलाल मुनिया दिनेश राठौर
एवं ब्लाक के शिक्षक गण कर्तव्य बोध कार्यक्रम मे उपस्थित हुये
आभार सांदीपनी विध्यालय के प्राचार्य पुरालालजी चोहान ने माना।












