एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
मनीष वाघेला
बुरहानपुर एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के निर्देश पर बुरहानपुर जिले के सिरपुर में बुधवार को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का जिला स्तरीय वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला एवं पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात अतिथियों का एवं यूनियन के सभी पत्रकारों का स्वागत समारोह किया गया प्रांतीय सचिव खेमराज राठौर नई जानकारी मे बताया यूनियन की सफलता के कार्य के बारे में जानकारी दी इसी प्रकार बुरहानपुर जिला अध्यक्ष प्रवीण पाटील ने भी यूनियन के उपस्थित पत्रकारों से चर्चा कर यूनियन के पत्रकारों के हित में जानकारी दी शाहपुर तहसील अध्यक्ष नितिन पंडित ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम में उपस्थित बुरहानपुर जिला उपाध्यक्ष रमाकांत मोरे, चिंतामन पाटिल, गणेश महाजन सहीत शाहपुर, खकनार , नेपानगर, धूलकोट तहसील इकाई के पदाकारीगण एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे संचालन राजेश रायलीवाला ने किया ।