*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती पर समरसता कलश यात्रा का शुभारंभ*

*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती पर समरसता कलश यात्रा का शुभारंभ*
*रिपोर्टर गोपाल बहुगुणा* 
रायपुरिया (झाबुआ)संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।
यह अभियान 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। रायपुरिया जिला झाबुआ
शुभारंभ स्थल: रविदास मंदिर रायपुरिया से (21अगस्त) समरसता कलश यात्रा में उपस्थित श्री श्री 1008 जितेंद्र जी गामड़ की उपस्थित में संपन्न करवाया गया एवं साथी ही भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी युवा मोर्चा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश जी परमार अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह परमार रायपुरिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मालीवाड़ उपाध्यक्ष शांतिलाल मुनिया वरिष्ठ पदाधिकारी अजमेर सिंह भूरिया, हेमेंद्र भट्ट, महेश चौहान एवं सभी पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए और साथ ही जनप्रतिनिधि नंदलाल निनामा पवन सोलंकी और रविदास समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष रामेश्वर बहुगुणा, रामकिशन मैंहसन और अन्य समाज के वरिष्ठ जन के सहयोग से समरसता कलश यात्रा मुख्य मार्ग से निकाली गई और अंत में झाबुआ चौराहे से कलश वितरण कार्यक्रम किया गया अंत में जामली बरबेट सारंगी के लिए रथ यात्रा रवाना की गई!
 संत रविदास महाराज ने समाज को जात-पात और ऊँच-नीच की भावना से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव, समानता और समरसता का मार्ग दिखाया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता कलश यात्रा संकल्प अभियान एवं की शुरुआत की गई।
  संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के इस संकल्प अभियान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,एवं पुलिस प्रशासन का पुर्ण सहयोग रहा !