दिनांक 12.11.2022 नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन
मनीष वाघेला
थांदला (नि.प्र.)- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार एवं श्रीमान मोहम्मद अबरार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ, के मार्गदर्शन में 12 नवम्बर 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत खण्ड पीठ क. 14 मै श्रीमान सचिन कुमार जाधव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय थांदला में कुल 33 लम्बित मामलो का निराकरण किया गया एवं खण्ड पीठ क. 15 में न्यायालय सुश्री प्रमिला राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी थांदला के न्यायालय में कुल 35 लम्बित मामलों का निराकरण किया गया जिसमें कुल 221 पक्षकार लाभान्वित हुवे। सुलहकर्ता पक्षकारों को भेंट स्वरूप पोधे वितरित किये गये। तथा बैंकों एवं नगर पालिका के प्रिलिटीगेशन प्रकरणों के कुल 75 मामलो का निराकरण किया गया जिसमें कुल राशि 36,92,276 /- रूपये की वसूली की गई कुल 80 पक्षकार लाभान्वित हुये।












