10 किलो कपास बेचने में लूटे लाखो नकदी।कपास व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंक दिया वारदात को अंजाम।लूट की सूचना मिलते ही एसपी अगम जैन पहुंचे घटना स्थल जुलवानियां

10 किलो कपास बेचने में लूटे लाखो नकदी।
कपास व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंक दिया वारदात को अंजाम।

लूट की सूचना मिलते ही एसपी अगम जैन पहुंचे घटना स्थल जुलवानियां।
मनीष वाघेला
थांदला। आईएसओ अवार्ड प्राप्त जिले के थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम जुलवानिया में बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक कपास व्यापारी से दो युवकों ने आंखो में मिर्च झोंक 2 लाख 18 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। 
घटना की जानकारी अनुसार थांदला लिमडी मार्ग पर थाना से लगभग तीन किलोमीटर दूर ग्राम जुलवानीय में कपास व्यापारी राजेश शेतनमल राठौड़ दुकान लगा कर कपास खरीदी करता हे। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी राजेश दुकान पर था। सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो युवक जोकि बाइक से एक कपास थैली में कपास बेचने लाए। कपास का वजन कर व्यापारी राजेश जेसे ही गल्ले से रुपए की गड्डी निकाल कपास के रुपए देने लगा वैसे ही बाईक सवार एक युवक जो बाईक के पीछे बैठा था ने मुट्ठी में लाल मिर्च पावडर भर व्यापारी की आंखों में झोंक दिया और रुपए लेकर काकनवानी की ओर फरार हो गए। युवक जब तक सम्हल पता तब तक लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे। व्यापारी राजेश ने अपने साथी किशोर को अवगत करवाते हुए थांदला थाना को सूचित किया। पुलिस ने पहुंच मोका मुआयना किया व युवक का पीछा भी किया किंतु लुटेरे युवक हाथ नही आए। थाना प्रभारी कोशल्या चौहान ने काकनवानी रोड पर लगे टोल बेरियर से सिसी टीवी फुटेज लिए ही जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर धर पकड़ में जुटी हे। बताया जाता हे की गत वर्ष भी राजेश की इसी दुकान से बदमाश 20 क्विंटल कपास एक पिकअप भर चोरी कर ले गए थे उन बदमाशो का भी अभी तक कोई सुराग पुलिस को नही लगा।