सभी सहायक सचिव की मांगों को लेकर हड़ताल जारी
=================
गोपाल बहुगुणा
पेटलावद ~ग्राम रोजगार सहायक, सहायक सचिव महासंघ मप्र के नेतृत्व में चरणबद्ध हड़ताल पर पूरे प्रदेश के सहायक सचिव अपनी नियमितिकरण, वेतन वृद्धि, अनुग्रह सहायता, स्थानांतरण नीति सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने से सभी पंचायतों का कामकाज हुआ ढप करीबन 21 दिन होने को आये लेकिन अभी तक नही हुई मांगें पुरी अभी तक जारी है हड़ताल इसी कड़ी में झाबुआ जिले की सभी जनपद पंचायत के सभी सहायक सचिव भी सरकार द्वारा इनकी मांगे नहीं माने जाने से हड़ताल पर चले गए है। इनके हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतो में सभी कार्य प्रभावित हों रहें मजदूरो को मज़दूरी नही मिल पा रही जो कि मनरेगा के सभी कार्य अप्रेल माह से शुरु होने थे। ग्राम पंचायत में वर्तमान में लाड़ली बहना योजना का महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है ।मनरेगा योजना, समग्र आईडी, ऑनलाइन कार्यआदि कार्य इनके हड़ताल पर जाने से प्रभावित हो गये। चूंकि ग्राम पंचायत में सहायक सचिव द्वारा ही ग्राम पंचायत के समस्त आनलाइन कार्य किए जाते है सहायक सचिव का कहना है कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों से हमारी कोई वेतन वृद्धि नहीं की है। अल्प वेतन में कार्य करना और वर्तमान में इस महंगाई के दौर को देखते हुये अपने परिवार का पालन पोषण करना संभव नहीं होने के कारण मजबूरन हम सबको हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा है। जनपद पंचायत पेटलावद के उपाध्यक्ष राकेश कुमार मेहसन रूपगढ़ सहायक सचिव का कहना है कि सरकार द्वारा हमारी मांगे यदि नहीं मानी जाती है तो सभी सहायक सचिव आगे आंदोलन की राह पर चलते रहेगे।












