हिमालय एकव्डमी में दिखा एकता का रंग
बच्चों की वार्षिक गतिविधियों ने जीता अतिथियों का मन
मनीष वाघेला
थांदला। विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विशेषकर उनको तनाव मुक्त बनाने में सहायक होता है वही इन गतिविधियों से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को बाहर आने में मदद मिलती है। आज के दौर में हर विद्यालयों में भव्य आयोजन होने लगे है उसी कड़ी में थांदला के प्रसिद्ध न्यू हिमालय स्कूल में बीते दिन रात में"एकता उत्सव थीम पर आयोजित समारोह का भव्य आयोजन हुआ। थीम के अनुसार ही आयोजन में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और "अनेकता में एकता" की भावना को बच्चों ने अपनी मासूमियत अभिनय शैली से जमीन पर उकेरते हुए भारत की मजबूत एकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया जिसकी मुख्य अतिथि के रूप में थांदला के एसडीएम तरुण जैन, विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पणदा एवं सुनील पणदा तथा युवा नेता संजय भाभर के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधि व अभिभावक भी प्रसंशा किये बिना नही रह सके।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल के सभी शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा बारी-बारी से किया जाना सबकी प्रतिभाओं को अवसर देने का अनोखा प्रयास भी विशेष रहा। प्राचार्या श्रीमती गीता शर्मा द्वारा स्कूल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। अंत में स्कूल संचालक बुरहान कल्याणपुरवाला ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि "एकता उत्सव" का यह आयोजन सभी के लिए यादगार बना है इससे सभी बच्चों में अपने देश के प्रति वफादारी व देश के लिए कुछ करने का जज़्बा पैदा हुआ है जो भारत की विविधता में एकता व अखंडता को एक नई ऊँचाई देगा। उन्होंनें बच्चों के उत्साह में अभिवृद्धि करने पधारें सभी अतिथि मेहमानों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।












